डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत
खगड़िया। गंगा की उपधारा में डूबने से सोमवार को 22 वर्षीय चंदन मंडल की मौत हो गई। वह खगड़िया-मुंगेर के सीमावर्ती इंग्लिश टोला का रहने वाला था। जानकारी अनुसार चंदन नाव नहीं रहने के कारण तैरकर नदी पार कर रहा था।
खगड़िया। गंगा की उपधारा में डूबने से सोमवार को 22 वर्षीय चंदन मंडल की मौत हो गई। वह खगड़िया-मुंगेर के सीमावर्ती इंग्लिश टोला का रहने वाला था। जानकारी अनुसार चंदन नाव नहीं रहने के कारण तैरकर नदी पार कर रहा था। लेकिन, बीच नदी में उसका दम उखड़ गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण गोताखोरों के प्रयास से उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। उसके ग्रामीण पृथ्वी कुमार के अनुसार घटना स्थल मुंगेर जिला में पड़ता है। इसलिए सारी प्रक्रिया वहां ही अपनाई गई।
== ====
बंद रहेंगे बाढ़ प्रभावित 49 विद्यालय
संवाद सहयोगी, खगड़िया: जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 49 विद्यालय पानी की निकासी होने तक बंद रहेंगे। इस अवधि में विद्यालय प्रधान समेत शिक्षक, शिक्षिका विद्यालय में रहकर विद्यालय कार्य का निष्पादन करेंगे। जानकारी अनुसार खगड़िया के 14, गोगरी के 19 और परबत्ता के 16 विद्यालय बाढ़ का पानी जाने तक बंद रहेंगे।