वादिनी को मिल रही धमकी, नहीं हो रही गिरफ्तारी
संवाद सूत्र, महेशखूंट, खगड़िया: महेशखूंट थाना कांड संख्या 94/15 की वादिनी हरदियाल नगर बन्नी निवासी दी
संवाद सूत्र, महेशखूंट, खगड़िया: महेशखूंट थाना कांड संख्या 94/15 की वादिनी हरदियाल नगर बन्नी निवासी दीपक कुमार सिंह की पत्नी पूनम देवी को नामजदों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है।
मालूम हो कि भूमि विवाद को लेकर 24 जून की दोपहर सभी 6 नामजद वादिनी को घर में अकेले पाकर घुसे और मारपीट के साथ ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही जेवरातों की लूटपाट की थी। घायल पूनम को सदर अस्पताल खगड़िया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। होश आने बाद चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस निरीक्षक तारणी प्रसाद सिंह ने बताया कि केस का सुपरवीजन वे स्वयं कर चुके है। इंज्यूरी प्राप्त कर कार्रवाई का आदेश आईओ को दे दिये हैं। शीघ्र नामजदों की गिरफ्तारी होगी।