महिला वार्ड पार्षद अब होंगी हाईटेक
गोगरी(खगड़िया)संवाद सूत्र: नगर पंचायत गोगरी जमालपुर की महिला वार्ड पार्षद अब हाइटेक होगी। नगर विकास व
गोगरी(खगड़िया)संवाद सूत्र: नगर पंचायत गोगरी जमालपुर की महिला वार्ड पार्षद अब हाइटेक होगी। नगर विकास विभाग द्वारा उन्हें हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत महिला वार्ड पार्षदों को लैपटाप मुहैया कराया गया।
सोमवार को नपं कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार सिंह व नपं अध्यक्ष रंजिता कुमारी निषाद द्वारा 8 महिला वार्ड पार्षदों के बीच लैपटाप का वितरण किया। मौके पर उन्होंने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस कम्प्यूटर युग में पार्षदों को लैपटाप काफी मददगार साबित होगा। तथा नपं के विकास को गति मिल सकेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगर विकास व आवास विभाग ई गवर्नेन्स के तहत महिला वार्ड पार्षदों को लैपटाप दिया जा रहा है। रंजीता कुमारी निषाद ने कहा कि सरकार जिस मंशा से पार्षदों को लैपटाप मुहैया करा रही है, उम्मीद है हमारे पार्षद सरकार के उस उम्मीद पर खड़ा उतरेगी।
लैपटाप की मदद से नपं के विकास की योजना और उसे अमल में लाने के नए उपाय व समस्या के समाधान की दिशा में बेहतर कार्य कर सकेगी। बताते चलें कि गोगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष सहित कुल 9 पार्षद हैं। जिसमें अध्यक्ष को पहले ही लैपटाप मुहैया करायी जा चुकी है। सोमवार को 8 पार्षदों के बीच लैपटाप वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश देवी, रेणु देवी अनिता कुमारी, किरण कुमारी, रेणु देवी, पूनम कुमारी, के अलावा टैक्स दारोगा मुन्ना पांडेय, लिपिक मनोरंजन कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार सुमन, अजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार निषाद, रामकृष्ण प्रसाद आदि उपस्थित थे।