एसपी समेत थानाध्यक्षों ने फहराया तिरंगा
खगड़िया, संवाद सूत्र: 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को एसपी धूरत सायली सबला राम ने पुलिस लाइन में राष्
खगड़िया, संवाद सूत्र: 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को एसपी धूरत सायली सबला राम ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। वहीं, इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह के द्वारा इंस्पेक्टर कार्यालय, नगर थाना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, चित्रगुप्तनगर में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, गंगौर ओपी में अध्यक्ष अभिषेक, अलौली में थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा व मोरकाही थाना में थानाध्यक्ष ललन कुमार द्वारा ध्वज फहराया गया। इसी तरह मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद, मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी, पसराहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, गोगरी थानाध्यक्ष दुर्गेश राम, परबत्ता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा ध्वज फहराया गया। चौथम थाना में थानाध्यक्ष शशि कुमार, पौड़ा ओपी में अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, बेलदौर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार, रेल थाना मानसी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व खगड़िया में थानाध्यक्ष केके भारती द्वारा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।