श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को मटिहानी गंगा घाट पर स्नान क
मानसी(खगड़िया)संवाद सूत्र: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को मटिहानी गंगा घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। धार्मिक आस्था को लेकर महिला श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। विभिन्न ट्रेनों से आ रहे श्रद्धालूओं की भीड़ सुबह से ही स्टेशन परिसर में देखते बन रही थी। स्टेशन से लेकर मटिहानी गंगा घाट तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खासकर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, बखरी, ओलापुर के महिला श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। सभी श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया को अर्घ्य अर्पण किया। मालूम हो कि दीपावली समाप्त होने के बाद प्रत्येक वर्ष मटिहानी गंगा घाट पर गंगा स्नान को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान-ध्यान को लेकर जुटती है। छठ पूजा को लेकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। इस मौके पर पुलिस भी मुस्तैदी के तौर पर एनएच 31 पर तैनात रहती है। स्नान उपरांत महिलाएं दान पूण्य भी करती है। इस अवसर पर स्थानीय लोग गंगा घाट पर अपनी-अपनी दुकानें भी लगाते हैं। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक महिला श्रद्धालुओं का घाट पर आना जाना लगा रहा।