अमदाबाद में आवागमन की समस्या बरकरार
कटिहार। आजादी के वर्षों बाद भी अमदाबाद प्रखंड में आवागमन की समस्या बरकरार है। प्रखंड के ि
कटिहार। आजादी के वर्षों बाद भी अमदाबाद प्रखंड में आवागमन की समस्या बरकरार है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अमदाबाद आने में आज भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क व्यवस्था से जूझना यहां के लोगों की नियति बन चुकी है। यहां के लोग वर्षों से आवागमन की दुरूह व्यवस्था से दो-चार हो रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की यह समस्या जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि प्रखंड के किसी भी पंचायत से प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए एक भी सुगम मार्ग नहीं है। प्रखंड के दुर्गापुर, पारदियारा, चौकिया पहाड़पुर, भवानीपुर खट्टी, बैदा, बैरिया, लखनपुर, जंगलाटाल आदि पंचायतों की सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। कई पंचायतों के लोग जर्जर सड़क होकर आवागमन करने को विवश हैं। प्रखंड के मेघूटोला, चामा, हरदेव टोला, पानी कमला, भोलामारी, घेरागांव, झब्बुटोला आदि दर्जनों गांवों के लोग आज भी आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर सड़कों का पुलिया ध्वस्त हो चुका है तो कई स्थानों पर सड़क ही कट चुकी है। इन्ही जर्जर सड़कों होकर यहां के लोग आवागमन करने को विवश हैं।