वॉच टॉवरों से महत्वपूर्ण छठ घाटों पर रखी जाएगी नजर
कटिहार। जिलाधिकारी पूनम व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवा
कटिहार। जिलाधिकारी पूनम व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेते हुए छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर विजय ¨सह, नगर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर, एसडीओ नीरज कुमार, उपमेयर मंजूर खान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ब्रजेश विकल मुख्य रूप से मौजूद थे। डीएम ने छठ के पूर्व घाटों की साफ- सफाई एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कारी कोसी छठ घाट, विजय बाबु पोखर, बीएममपी छठ घाट, बैगना नहर सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को व्रतियों की सुविधा के लिए दुरूस्त करें। साथ घाट की ओर आने वाले रास्तों एवं छठ घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कारी कोसी, विजय बाबु पोखर, नहर सहित महत्वपूर्ण छठ घाटों पर आपात स्थिति के लिए गोताखोर तैनात किया जाएगा। कोसी घाट पर नाव की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम ने कहा कि कारी कोसी घाट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर निगम को हेल्प लाइन सेंटर की व्यवस्था करने को कहा गया है। हेल्प लइन सेंटर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की होने वाली परेशानी तथा समस्या के निदान के लिए निगम के कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की ²ष्टि से महत्वपूर्ण छठ घाटों पर वॉच टावर से भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान अतिरिक्त पुलिस व महिला बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहने को कहा गया है। शहरी क्षेत्र के छठ घाटों की साफ- सफाई एवं अन्य व्यवस्था को लेकर तीन सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में निगम के एक पदाधिकारी सहित सहयोग के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि घाटों एवं रास्तों की साफ- सफाई एवं अन्य व्यवस्था के लिए निगम के सहायक अभियंता अमर कुमार झा को जवाबदेही दी गई है। व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोसी, विजय बाबु पोखर एवं बैगना नहर घाट पर बैरिके¨डग की व्यवस्था की जाएगी।