मार्च तक सूबे में स्वास्थ्य सेवा होगी दुरुस्त: मंगल
कटिहार। मार्च महीने तक सूबे के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कर दी जाएगी। पर्याप्त दवा
कटिहार। मार्च महीने तक सूबे के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कर दी जाएगी। पर्याप्त दवा सहित अन्य जरूरी सुविधाओं से अस्पतलों को लैस किया जाएगा। यह बात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में परिसदन में कही। उन्होंने कहा कि विशेष डॉक्टरों से सलाह मशविरा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के लिए डायल 104 की सुविधा दी है। इस नंबर पर बात कर आवश्यक जानकारी लेने का लाभ मरीज के परिजन ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में खराब पड़ी एम्बुलेंस की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। पुरानी एम्बुलेंस को शव वाहन के रूप में चलाने की योजना है। दिसंबर माह तक राज्य के सभी अस्पतालों के लिए 265 नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने का काम किया गया है। महागठबंधन सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने विभाग का बंटाधार कर दिया था। जल्द ही इसमें सुधार कर लिया जाएगा। सभी अस्पतालों में जरूरी दवा की आपूर्ति भी की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2020 तक पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का हश्र अपने पिता लालू प्रसाद की तरह होगा। काली कमाई को लेकर लालू परिवार के कई लोगों का जेल जाना तय है। इस मौके पर खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार ¨सह, विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, डा. दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी ¨सह, पूर्व विधायक महेश पासवान, सुनीता देवी, जिप अध्यक्ष गुड्डी कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, मनोज झा, प्रो. जगदीश चंद्रा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, उमेश ¨सह आदि मौजूद थे।