Move to Jagran APP

तीसरे दिन भी नहीं मिला दियारा से गायब किसानों का सुराग

कटिहार। मनिहारी के काशीचक भगवानपुर दियारा से गायब दो किसान भाइयों का घटना के तीसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई। आजमपुरगोला निवासी किसान महेश यादव एवं सुनील यादव का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:45 PM (IST)
तीसरे दिन भी नहीं मिला दियारा 
से गायब किसानों का सुराग
तीसरे दिन भी नहीं मिला दियारा से गायब किसानों का सुराग

कटिहार। मनिहारी के काशीचक भगवानपुर दियारा से गायब दो किसान भाइयों का घटना के तीसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई। आजमपुरगोला निवासी किसान महेश यादव एवं सुनील यादव का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि मनिहारी पुलिस, एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर, ग्रामीण व स्वजन लगातार खोजबीन में जुटी है। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक मु. इरशाद दल बल के साथ दियारा पहुंचे एवं घटना के हर बारीक पहलुओं पर जांच पड़ताल की तथा सर्च ऑपरेशन व घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। वही एनडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रही है। ग्रामीण व स्वजन भी लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं। पर अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। लोगो की भीड़ लापता किसान भाइयों पूर्व सैनिक महेश यादव व सुनील यादव के यहां पहुंच रही है। हर कोई इस घटना की निदा कर रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना को लेकर मनिहारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा शेष की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। मनिहारी पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी है। पुलिस हर बिदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। तत्काल सुरक्षा के ²ष्टिकोण से लापता किसान के घर पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। दूसरी तरफ घटना को लेकर किसान भाइयों के परिजनों व नाते रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.