अपराधियों की गोली का जवाब गोली से दे पुलिस: मृत्युंजय
कटिहार। पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सूबे के विभिन्न जिलों के दौरे के क्र
कटिहार। पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सूबे के विभिन्न जिलों के दौरे के क्रम में मंगलवार को कटिहार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मनिहारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ¨सह ने की। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की गोली का जवाब पुलिस गोली से दे। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध एवं समन्वय स्थापित करने के लिए वे राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का भी सहयोग जरूरी होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल गिरा है। अपराध नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। अपराध नियंत्रण एवं मामलों के उदभेदन में त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान की प्रशंसा भी की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्या को लेकर हाल ही में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को 13 माह का वेतन, वर्दी एवं वाहन भत्ता सहित अन्य मांगों को सरकार ने पूरा करने का काम किया है। शेष समस्या के निराकरण को लेकर गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंदु, पुलिस निरीक्षक सुनील पासवान, अर¨वद कुमार, बीएमपी सात के निरंजन ठाकुर, र¨वद्र कुमार ¨सह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।