Move to Jagran APP

सावन में हरी चुड़ियों के साथ महिलाएं बांटेंगी पौधे

कटिहार। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के बिशनपुर बथान टोला की जनजाति महिलाएं हरियाली का संदेश देने के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:20 PM (IST)
सावन में हरी चुड़ियों के साथ महिलाएं बांटेंगी पौधे

कटिहार। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के बिशनपुर, बथान टोला की जनजाति महिलाएं हरियाली का संदेश देने के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से जुड़कर इन महिलाओं ने हरियाली की सौगात के रूप में हरा पौधा बांटने का निर्णय लिया। अब यह एक परंपरा का रूपधारण कर चुकी है। पंचायत समिति के सदस्य बबलू हांसदा और ग्राम प्रधान विजय मुर्मू और पर्वत मुर्मू की अगुआई में गांव की दर्जनों महिलाओं ने सावन के पावन महीने में पुन: सौगात के रूप में पौधा देने का निश्चय की है। जनजाति समुदाय के इन लोगों ने कहा कि सावन महीने में लोग हरी चूड़ियां और हरी साड़ियां सौगात में देते हैं। अब इसके साथ सौगात के रूप में पौधे भी बांटेंगे। इस अनूठी परंपरा को लेकर आसपास के गांवों में भी खूब चर्चा हो रही है।

आदिवासी समाज का प्रकृति से गहरा नाता :

पंचायत के बमबम मंडल ने कहा कि जनजाति समुदाय आदि काल से ही प्रकृति पूजक रही हैं। जंगलों में जीवन व्यतीत करना इस समुदाय की आदतों में शामिल हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य बबलू हांसदा ने कहा कि हम पेड़-पौधों को भी पूज्य का स्थान देते हैं और शादी-विवाह सहित सभी शुभ कार्य आरंभ करने से पूर्व वृक्ष की पूजा करते है। उन्होंने बताया कि उनके प्रमुख त्योहार सोहराय में भी सुख- शांति और समृद्धि के लिए वृक्ष की पूजा की जाती है। इस दौरान महिलाओं में तल्लु सोरेन, राजो हांसदा, बाबूलाल सोरेन, मुनी किस्कु, मेरी बेसरा, तलाबेटी हेम्ब्रम, बिटिया मुर्मू, मुन्नी सोरेन सहित कई आदिवासी महिलाएं मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.