Move to Jagran APP

बिहार: फ्लॉवर मिल में भीषण आग से अफरा-तफरी, जानिए कैसे बचा पेट्रोल डिपो

बिहार के कटिहार में देर रात भीषण आग लग गई। इससे दहशत व अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 08:56 AM (IST)
बिहार: फ्लॉवर मिल में भीषण आग से अफरा-तफरी, जानिए कैसे बचा पेट्रोल डिपो
बिहार: फ्लॉवर मिल में भीषण आग से अफरा-तफरी, जानिए कैसे बचा पेट्रोल डिपो
कटिहार [जेएनएन]। बिहार के कटिहार में देर रात भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग शहर के महिला कॉलेज के समीप स्थित बंद पड़े पुराण फ्लॉवर मिल में लगी। भीषण आग में मिल की  बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। आग की लपटें देख शहर में अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। लोग अपने घरों से बाहर भागे।

जानकारी के मुताबिक मिल में लकड़ी व पटसन भारी मात्रा में रखे होने के कारण आग बेकाबू हो गई। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि, स्पष्ट कारण का पता नही चल पाया है।
आसपास के कई घर भी आग की चपेट में आ गए। फ्लॉवर मिल के समीप ही भारत पेट्रोलियम का डिपो है। अगर आग वहां तक पहुंच गई होती तो बड़ी घटना तय थी। लेकिन, अग्निशमनर्मियो ने किसी तरह स्थिति पर काबू पा लिया। हालांकि, मौके पर पानी की व्यवस्था नही रहने के कारण इसमें परेशानी हुई। इस बीच वहां अफरा तफरी के माहौल के बीच लोग घरों को छोड़कर भागते दिखे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.