Move to Jagran APP

समाजसेवा से है हसनगंज के पूर्व प्रमुख का गहरा जुड़ाव

कटिहार। हसनगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रमोद उरांव का पद पर नहीं रहते हुए सामाजिक सेवा से

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:27 PM (IST)
समाजसेवा से है हसनगंज के पूर्व प्रमुख का गहरा जुड़ाव
समाजसेवा से है हसनगंज के पूर्व प्रमुख का गहरा जुड़ाव

कटिहार। हसनगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रमोद उरांव का पद पर नहीं रहते हुए सामाजिक सेवा से गहरा जुड़ाव बना हुआ है। आज भी वे आम लोगों के हित के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार रहते हैं।

loksabha election banner

प्रमुख रहते श्री उरांव ने हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने की हर कोशिश की थी। समाज सेवा के कारण ही वे पंचायत समिति चुने गए थे और फिर वे प्रमुख पद पर आसीन हुए थे। आज भी जनता की सेवा में हमेशा लगे हुए हैं। पूर्व प्रमुख प्रमोद द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए कई सराहनीय कार्य किए गए। उरांव ने बताया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ, स्वच्छता और सड़क जैसी कई महत्वपूर्ण कार्यो को बहाल करने के लिए पंसस की बैठक में प्रस्ताव पारित कर विकास के कार्यो को सरजमीं पर उतारा गया। कई गांव की कच्ची सड़कों का कायाकल्प कर उसे मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया। साथ ही अधिकारियों से मिलकर प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान कराने में लगातार तत्परता बरती गई। प्रखंड क्षेत्र के लोगों को वृद्धापेंशन, कन्या विवाह, पारिवारिक लाभ आदि का लाभ दिलाने में वे हमेशा आगे रहते थे। वहीं कृषि अधिकारियों से मिलकर किसानों को योजना का लाभ दिलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रमुख प्रमोद उरांव हमेशा से जनता के बीच रहने वाले नेता है। दिन हो या रात वो सशरीर लोगों की सेवा में हाजिर हो जाते है। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य काफी सराहनीय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.