कार्यपालक पदाधिकारी से की शिकायत
कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में पीएचईडी विभाग द्वारा जलापूर्ति कार्य में गड़बड़ी को लेकर वा
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:42 AM (IST)
कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में पीएचईडी विभाग द्वारा जलापूर्ति कार्य में गड़बड़ी को लेकर वार्ड 15 के लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। कहा कि वार्ड में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने शीघ्र इस दिशा में पहल का अनुरोध किया है। वार्ड पार्षद शिखा देवी ने भी इस दिशा में पहल का अनुरोध किया है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों को शीघ्र व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें