इमाम हुसैन बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष
कटिहार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू चौधरी ने सदर प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष क
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 10:31 PM (IST)
कटिहार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू चौधरी ने सदर प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में इमाम हुसैन को मनोनीत किया गया है। नव मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी इमानदारी से निवर्हन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने उन्हें प्रखंड स्तरीय टीम का गठन जल्द करने का निर्देश दिया। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं। इस मौके पर मु. इफ्तखार राय, बबन झा, मु. अजीज, मु. तौफिक आलम, मु. अख्तर आलम, अब्दुल गफुर, मु. शकुर, शहनवाज आलम सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें