Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार ने मेरे जैसे...', चुनाव के बीच जीतन राम मांझी का बड़ा बयान; सियासी हलचल तेज

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:46 PM (IST)

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे जैसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। इसी रैली में चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर जमुई गाली कांड पर तेजस्वी को घेरा।

    Hero Image
    'नीतीश कुमार ने मेरे जैसे...', चुनाव के बीच जीतन राम मांझी का बड़ा बयान; सियासी हलचल तेज (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। कोढ़ा दुर्गा स्थान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने पूर्णिया लोकासभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, रूपौली के पूर्व विधायक शंकर सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन मंडल आदि माजूद थे।

    'नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री...'

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को आज तक नहीं मिला था। रूस और यूक्रेन युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाने का काम मोदी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की साख विदेशों में बढ़ी है।

    'नीतीश कुमार ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया'

    उन्होंने महागठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन को देश की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे जैसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि भूदान व बासगीत पर्चा की सौ एकड़ जमीन में 90 एकड़ पर महागठबंधन के लोगों का अवैध कब्जा है।

    चिराग पासवान का तेजस्वी पर निशाना

    लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए 26 अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मां, बहन को गाली देने का काम करते हैं। राजद के कार्यकाल में राज्य में जंगल राज कायम था।

    चिराग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंद घरों तक गैस कनेक्शन निशुल्क दिया गया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- 'NDA को चुन लो या फिर...', Tejashwi Yadav का बड़ा बयान; Pappu Yadav की टेंशन बढ़ी!

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav की पार्टी में फिर बवाल! अब इस चीज के लिए भिड़ गए RJD कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की भी हुई