मंदिरों में उमड़ी रही भीड़, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना
कटिहार। मां दुर्गा की आराधना का पर्व बासंतिक नवरात्र को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड
कटिहार। मां दुर्गा की आराधना का पर्व बासंतिक नवरात्र को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। दूसरे में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अल सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। नवरात्र को लेकर मंदिर से घरों तक लोग श्रद्धा व आस्था में डूबे नजर आ रहे हैं। विभिन्न दुर्गा मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। शहर के बड़ी दुर्गामंदिर, मिरचाईबाड़ी स्थित सर्वमंगला मंदिर, मनोकामना मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों में वैदिक पद्धति से नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा की आराधना की गई। संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।