कटिहार में घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के विद्यानंदपुर गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग का शव धान के खेत में ...और पढ़ें

खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव
HighLights
कटिहार के विद्यानंदपुर में नाबालिग का शव मिला।
15 वर्षीय खादिम अशरफ की गला रेतकर हत्या की आशंका।
पुलिस ने जांच शुरू की, गांव में दहशत का माहौल।
संवाद सूत्र, बलिया बेलौन (कटिहार)। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के विद्यानंदपुर गांव में धान के खेत में मंगलवार को करीब 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान खादिम अशरफ, पिता मो. आरिफ, निवासी विद्यानपुर, पंचायत मधाईपुर, वार्ड संख्या पांच के रूप में हुई है। नाबालिग की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू
बताया गया कि घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर धान के खेत में नाबालिग का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर बलिया बेलौन पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नाबालिग की हत्या से गांव में भी मातम और दहशत का माहौल है।
