सम्मेलन की सफलता को ले जदयू की बैठक
कटिहार। बरारी प्रखंड जनता दलयू की बैठक स्थानीय गांधी स्मृति भवन काढ़ागोला में सम्पन्न हुई। इ
कटिहार। बरारी प्रखंड जनता दलयू की बैठक स्थानीय गांधी स्मृति भवन काढ़ागोला में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज ¨सह कुशवाहा ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आगामी 26 दिसम्बर को बरारी में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है। उन्होंने इसकी तैयारी में जुट जाने की अपील स्थानीय नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी पहचान है। इधर दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज ऋषि, प्रखंड प्रभारी राजेश रजक व पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने नीतीश सरकार के विकासोन्मुख कार्यो व शराबबंदी सहित दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसे कार्यक्रमों को प्रशंसनीय बताया। बैठक में वरिष्ठ नेता गुणसागर पासवान, कैलाश महतो, सुबोध व्यास, ललिता यादव, भूपेन्द्र ¨सह, चंद्रमोहन ¨सह, केदार ¨सह, महेश ¨सह, तारकेश्वर भारती, शत्रुघ्न मेहता, पवन ¨सह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मु. बाबर, आशा देवी, शीला देवी, राजेन्द्र मंडल, मु. खालीद, नरेश महतो आदि सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।