अधिवक्ता संघ के सभी परिणाम घोषित, खूब उड़े रंग-गुलाल
कटिहार। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य मंगलवार की देर
कटिहार। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य मंगलवार की देर रात संपन्न हो गया। सभी परिणाम घोषित हो चुके हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद यादव, रामाशंकर मिश्रा, नितेश, अवधेश कुमार व अमरेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को न्यायालय खुलने पर जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अधिवक्ता संघ के 30 पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया था। मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजय कुमार झा, उपाध्यक्ष पद पर मीना शर्मा, मु. हसन, बासुदेव लश्कर, सचिव पद पर रमेश प्रसाद जयसवाल, संयुक्त सचिव के पद पर राजेश कुमार झा सरोज, मु. अहसन व सुनील कुमार यादव, सहायक सचिव के पद पर अमित कुमार चौबे, राजेश कुमार केसरी व वहीदा खातून विजयी रही है। कोषाध्यक्ष के पद पर बाबुल खान, वरिष्ठ सदस्य के रूप में निर्विरोध अशोक कुमार सिंह, बास्की नाथ झा, भुनेश्वर नाथ पांडे, मिथिलेश कुमार पाठक व मु. मनीरूद्दीन के सिर जीत का सेहरा बंधा है। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विनोद कुमार पोद्दार, गुंजन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, रामनरेश केवट, उमेश प्रसाद, अंकेक्षक के पद पर भास्कर प्रताप, सोनू, मनोज कुमार, विजिलेंस के पद पर अमित कुमार, अनिल कुमार सिंह व विश्वजीत कुमार विजयी रहे हैं। लाइब्रेरियन के पद पर निर्विरोध ब्रजेश कुमार पांडे निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता बिदेश्वरी प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार झा, कुलदीप नारायण सिंह, उदय उपाध्याय, पवन कुमार द्विवेदी, पुरुषोत्तम पाठक, मनजीत चौधरी, प्रतीक शर्मा, अखिलेश कुमार झा, मु. रिजवान, शशांक शेखर झा आदि ने बधाई दी है। इधर जीत पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए।