कदवा में सर्वाधिक, हसनगंज में सबसे कम है मतदान केंद्र
कटिहार। विधानसभा चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में एक हजार से अधिक मतदाता वाले
कटिहार। विधानसभा चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ के लिए जिला प्रशासन द्वारा सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के लिए 962 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा सहायक मतदान केंद्र कदवा विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। मतदान केंद्र पर आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के लिए कई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जोर शोर से कार्य भी किया जा रहा है। कोरोना काल में चुनाव कराने को लेकर लगातार डेमो भी किया जा रहा है। मूल मतदान केंद्र एवं सहायक मतदान केंद्र को लेकर भी चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
सात विधानसभा के 16 प्रखंड में बनाए गए मतदान केंद्रों की स्थिति निम्न प्रकार है।
1. कटिहार सदर विधानसभा क्षेत्र
प्रखंड - मूल मतदान केंद्र- सहायक मतदान केंद्र- कुल संख्या
हसनगंज- 37- 13- 50
कटिहार- 216 - 124- 340
2. कदवा विधानसभा क्षेत्र
डंडखोरा- 43- 25- 68
कदवा- 222- 121- 343
3.बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र
बलरामपुर- 101- 42- 143
बारसोई- 226- 94- 320
4.प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र
प्राणपुर- 100- 35- 135
आजमनगर- 190- 108- 298
5. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र
मनसाही- 54- 21- 75
मनिहारी- 122- 71- 193
अमदाबाद- 106- 34- 140
6. बरारी विधानसभा क्षेत्र
समेली- 50- 23- 73
कुर्सेला- 37- 21- 58
बरारी- 163- 88- 251
7.कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र
फलका- 96- 43- 139
कोढ़ा- 166- 99- 265