शोले के दोस्ती गीत पर एसपी साहेब की धांय-धांय, फिर ये तो होना ही था
तबादले के बाद विदाई समारोह में एसपी साहब को जोश आ गया। फिल्म 'शोले' के 'ये दोस्ती...' गीत पर डीएम संग जमकर झूमे, फिर दनादन हवाई फायरिंग करने लगे। पूरा मामला जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 02 May 2018 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 11:22 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। बिहार के कटिहार में जिलाधिकारी (डीएम) और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) के तबादले के बाद उनका विदाई समारोह मनाया जा रहा था। गीत-संगीत की महफिल सजी थी। इसी बीच एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने अचानक हवाई फायरिंग कर सनसनी मचा दी। एसपी ने दनादन फायरिंग कर पिस्टल का मैगजीन खाली कर दिया। घटना कटिहार के रेलवे गोल्फ मैदान में हुई। फिर, पुलिस मुख्यालय को घटना का संज्ञान लेना ही था, उसने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार गोल्फ मैदान में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन और डीएम मिथिलेश मिश्र विदाई समारोह के दौरान गाना गाते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान फिल्म शोले के गीत 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' पर दोनों को जोश आ गया। फिर क्या था, एसपी ने अपनी पिस्टल निकाली और करने लगे फायरिंग।
मुख्यालय ने की कार्रवाई
घटना के बाद बैकफुट पर आए पुलिस महकमा ने कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही आरोप के घेरे में आए सिद्धार्थ मोहन जैन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रद कर दी गई है। विदित हो कि उनका तबादला सीबीआइ (नई दिल्ली) हुआ था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें