पहले खीरे को छीला, फिर रंग में डालकर कर दिया हरा; बिहार में रेलवे स्टेशन के Viral Video ने चौंकाया
कटिहार रेलवे स्टेशन पर खीरों को हरे केमिकल में डुबोकर ताजा दिखाने का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें
HighLights
कटिहार स्टेशन पर खीरों को हरा रंग लगाते देखा गया।
वायरल वीडियो में महिलाएं केमिकल में खीरे डुबो रही हैं।
खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
डिजिटल डेस्क, कटिहार। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां कुछ महिलाएं कथित तौर पर खीरों को बेचने से पहले उन्हें हरे रंग के केमिकल में डुबोती नजर आ रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि रेल यात्रियों को ताजा दिखाने के झांसे में खीरों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
एक महिला खीरों को साफ कर रही है। वहीं, दूसरी महिला उन्हें एक बर्तन में रखे गहरे हरे घोल में डुबो रही है।
हैरानी की बात यह है कि घोल में डालने के बाद खीरों का रंग पहले की तुलना में काफी चमकीला और गहरा हरा हो जाता है, जिससे वे ताजे लगने लगते हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर गुस्सा
इस वीडियो को 'X' और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हुए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "सोशल मीडिया पर यह वीडियो कटिहार स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां खीरों को हरा रंग चढ़ाया जा रहा है।
वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि सरेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन को तुरंत इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
