कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, अपराधियों ने वकील गुड्डू अंसारी को मारी गोली
कटिहार के पटेल चौक के पास दिनदहाड़े एक वकील गुड्डू अंसारी को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप ...और पढ़ें

कटिहार में वकील को मारी गोली। फोटो जागरण
HighLights
वकील गुड्डू अंसारी को दिनदहाड़े गोली मारी गई।
घटना कटिहार के पटेल चौक के पास हुई।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, कटिहार।नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप सोमवार को अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थे।
गोलीकांड की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरमान को गया से प्रयागराज लाई पुलिस, आज जिला कोर्ट में होगी पेशी
