विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यशवंतपुर-कटिहार व पूर्णिया पूजा स्पेशल के बढ़े फेरे! मनिहारी और गोमती नगर तक चलेंगी ट्रेनें, स्टॉपेज और रूट समझ लें

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM (IST)

Katihar Railway Division Festival Special Trains पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए कटिहार रेल मंडल से ...और पढ़ें

Katihar Railway Division Festival Special Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; यशवंतपुर स्पेशल के बढ़े फेरे, एनआई कार्य से टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस रद

Katihar Railway Division Festival Special Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; यशवंतपुर स्पेशल के बढ़े फेरे, एनआई कार्य से टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस रद

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ के लिए कटिहार से स्पेशल ट्रेनें।

  2. यशवंतपुर-कटिहार स्पेशल के फेरों में 27 नवंबर तक विस्तार।

  3. टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रद्द।

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar Railway Division Festival Special Trains आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कमर कस ली है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल से खुलने व गुजरने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की औपचारिक घोषणा की है।

इसके साथ ही दक्षिण भारत में रहने वाले बिहार के प्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पर्व-त्योहारों में यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने और अतिरिक्त भीड़ के प्रबंधन के लिए मंडल स्तर पर कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

कटिहार से चलेंगी ये प्रमुख फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार:

  • कटिहार–पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल (07555/07554): यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन नियमित रूप से चलाई जाएगी, जिससे सीमांचल के दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • कटिहार–मनिहारी स्पेशल (07540/07539): इस ट्रेन का परिचालन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में चार दिन निर्धारित समय पर किया जाएगा।

  • न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर स्पेशल (05742/05741): उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को संचालित होगी।

यशवंतपुर-कटिहार स्पेशल के फेरों में विस्तार

बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों में रहकर नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोगों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 06571/06572 यशवंतपुर–कटिहार–यशवंतपुर स्पेशल के फेरों का विस्तार किया गया है। रेलवे प्रशासन 22 सितंबर से 27 नवंबर के बीच इस ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाएगा, जिससे त्योहारी सीजन में घर आने और पर्व के बाद कार्यस्थल पर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

  • दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर एनएफ रेलवे (NFR) ने कटिहार रेल मंडल से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का किया ऐलान

  • कटिहार-पूर्णिया स्पेशल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना और कटिहार-मनिहारी स्पेशल दो अक्टूबर से सप्ताह में चार दिन चलेगी

  • दक्षिण भारत जाने वाले प्रवासियों के लिए यशवंतपुर-कटिहार स्पेशल (06571/06572) के फेरों में 22 सितंबर से 27 नवंबर तक विस्तार

  • दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर, 2 और 3 अक्टूबर को रद; पटना-कटिहार बरौनी तक सीमित

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस रद

त्योहारी सौगात के बीच कुछ रेलखंडों पर विकास कार्यों के कारण परिचालन भी प्रभावित रहेगा। दानापुर मंडल में चल रहे प्री-एनआई और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर गाड़ी संख्या 28181/28182 टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर, 2 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को दोनों दिशाओं से रद रहेगी।

इसके अतिरिक्त, पटना से कटिहार आने वाली पटना–कटिहार एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी स्टेशन तक ही सीमित रहेगा, यानी यह ट्रेन बरौनी में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं कुछ अन्य लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों (डायवर्टेड रूट) से चलाया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा आधिकारिक पोर्टल पर ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें- भागलपुर जंक्‍शन पर 14 करोड़ का मॉड्यूलर वेटिंग हॉल! शिफ्ट होंगे यूनियन ऑफिस, कंफर्म टिकट वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज