विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, बदबू से जीना मुहाल! कटिहार के भंगहा में जलजमाव से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बीमारी का डर

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:23 AM (IST)

कटिहार के पोठिया प्रखंड की भंगहा पंचायत में बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह ...और पढ़ें

भंगहा पंचायत के वार्ड 7 व 8 में सड़क पर फैले नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर राहगीर व ग्रामीण।

भंगहा पंचायत के वार्ड 7 व 8 में सड़क पर फैले नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर राहगीर व ग्रामीण।

HighLights

  1. भंगहा पंचायत में खराब ड्रेनेज से सड़कों पर गंदा पानी।

  2. जलजमाव से दुर्गंध, मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ा।

  3. ग्रामीणों ने स्थायी समाधान और सफाई की मांग की।

संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। कटिहार जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या सात एवं आठ के निवासी पिछले लंबे समय से बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था और नारकीय स्थिति झेलने को मजबूर हैं।

इलाके में जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने के कारण नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सीधे मुख्य सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर लगातार जलजमाव बने रहने से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने-जाने में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक और पंचायत स्तर पर लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा जनाक्रोश व्याप्त है।

  • कटिहार जिले के पोठिया प्रखंड स्थित भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या 07 और 08 में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गहराया संकट

  • नालों की नियमित सफाई और देखरेख के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहा, राहगीरों और ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुरुह

  • सड़क पर जमा गंदे पानी से क्षेत्र में फैली तीखी दुर्गंध और बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका

  • स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से अविलंब नाले की सफाई कराकर स्थायी ड्रेनेज बनाने की मांग की

नाले की सफाई न होने से सड़कों पर जमा गंदा पानी, बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर नालों की नियमित सफाई न होने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था के अभाव में नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। सड़कों पर जलजमाव होने से पूरे आसपास के क्षेत्र में सड़ांध और बदबू फैल गई है,

वहीं मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है। गंदे पानी और मच्छरों के बीच रहने को मजबूर निवासियों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया और त्वचा संबंधी गंभीर संक्रमण का डर सता रहा है।

बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी आफत; प्रशासन व प्रतिनिधियों से स्थायी समाधान की मांग

सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण सबसे ज्यादा फजीहत स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की हो रही है, जिन्हें मजबूरी में इसी कीचड़ और दूषित पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या से तंग आकर भंगहा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और पोठिया प्रखंड प्रशासन से अविलंब संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने सड़कों पर जमा गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल नालों की विशेष सफाई कराने तथा भविष्य के लिए स्थायी नाला निर्माण (ड्रेनेज सिस्टम) सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में बारिश से गंडक में उफान, बिहार और यूपी को जोड़ने वाली सड़क पर बह रहा 2 से 3 फीट पानी