भाईचारगी के साथ मनाएं पर्व, लॉकडाउन का करें पालन
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ईद को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
कटिहार। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ईद को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने की। इस दौरान अंचलाधिकारी राजेश कुमार व पोठिया ओपी अपर थानाध्यक्ष संजय दास भी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ ईद मनाएं। किसी प्रकार की अशांति ना हो। वही थाना अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि पर्व के दौरान जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी देने की अपील की गई। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह बैठक में आए हुए सभी गणमान्य लोगों को ईद की की अग्रिम बधाई देते हुए कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन के अनुपालन में सहयोग की अपील की। इस मौके पर संतोष कुमार पप्पू, पूर्व मुखिया अरुण कुमार यादव, सुरेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुबोध मंडल, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल, सरपंच प्रणव कुमार सिंह, केदार मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता अमित पंडित, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जय कुमार यादव, रमजान अली, मु. हाफिज, मु. फारूक, शौकत अली, मु. सद्दाम, शमीम अख्तर, महफूज आलम, मु. सलीम, मु. हासिम, मु. रेहान खान आदि मौजूद थे।