कांटाकोश मुखिया समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
कटिहार। मनिहारी प्रखंड के उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मुखिया समेत पांच लोगों के खिलाफ ग
कटिहार। मनिहारी प्रखंड के उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मुखिया समेत पांच लोगों के खिलाफ गुरुवार को थाना में केस दर्ज किया गया है। पंचायत के सुमन कुमारी के आवेदन पर मनिहारी थाना में मामला दर्ज हुआ है। इसमें उत्तरी कांटाकोश पंचायत की मुखिया, मुखिया पति शिवजी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। सुमन कुमारी ने बताया है कि पंचायत में चार वर्षों में योजना में भारी अनिमियतता बरती गई है। इसकी शिकायत गत दिनों उनके द्वारा स्थानीय व वरीय अधिकारियों से की गई थी। इधर शिकायत उठाने को लेकर तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। उन्हें (सुमन कुमारी) व उनके पति के अपहरण व जान से मारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने व अपने पति की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पंचायत की मुखिया ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन है। कहा कि सोची समझी राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें व उनके पति को फंसाया जा रहा है।वहीं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मु. म़कसूद असरफी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।