यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कला जत्था की टीम ने साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी
कटिहार। प्रखंड के बासगड़ा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक कोढा शाखा के तत्वावधान में वित्तीय

कटिहार। प्रखंड के बासगड़ा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक कोढा शाखा के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुजफ्फरपुर से पहुंची कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बैंक धोखाधड़ी से बचाव व साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को वित्तीय विषय पर भी जागरूक किया गया। नोडल पदाधिकारी संजय कुमार राम एवं शाखा प्रबंधक रवीश सिन्हा ने ग्रामीणों को बैंकिग सुविधा की जानकारी दी। वहीं युवाओं को उद्यमी बनाने को लेकर बैंक ऋण व विभिन्न माध्यम की जानकारी दी। जीविका दीदी को भी बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कला जत्था के कलाकार विवेक कुमार, श्वेता स्वराज, अमर ज्योति, समीर हुसैन, राहुल कुमार एवं केंद्र की संचालिका प्रीतम देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।