मतदाता जागरूकता को लेकर आंगनबाड़ी से निकली रैली
कटिहार। मतदाता जागरूकता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से जागरूकता र
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:25 PM (IST)
कटिहार। मतदाता जागरूकता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर रघुनाथपुर, स्थानीय बाजार पाल टोला, गोपालपुर सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से अनिवार्य रूप से मताधिकार की अपील की गई। इस दौरान तख्ती पर स्लोगन व नारे के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर वैद्य पहचान पत्रों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला प्रवेक्षिका सुप्रिया, प्रखंड प्रधान लिपिक राधेश्याम पोद्दार, शिक्षक पंकज कुमार ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें