सेमापुर आदर्श मध्य विद्यालय में पुस्तकालय का हुआ उदघाटन
कटिहार। सेमापुर के आदर्श मध्य विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया रीता ¨सह ने किया। इ
कटिहार। सेमापुर के आदर्श मध्य विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया रीता ¨सह ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंभू गुप्ता की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन भी किया गया। प्रधानाध्यापक श्री गुप्ता ने बताया कि विधायक कोष से पांच अलमीरा विद्यालय को दिया गया था। वहीं पुस्तक शिक्षा विभाग से मिलती रहती है। विद्यालय में एक हजार से पुस्तकें है। एक कमरे को पुस्तकालय के लिए रखा गया है। बच्चे अब पुस्तकालय का लाभ उठा सकेंगे। मुखिया श्रीमति ¨सह ने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय खुलने से बच्चों में पढ़ने की ललक बढ़ेगी। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उमेश रजक ने बताया कि विद्यालय के निजी सड़क पर मुर्गा का गाड़ी लगाया जाता है। इससे परेशानी हो रही है। मुखिया ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संजय कुमार ¨सह, पिरामल फाउंडेशन की प्रखंड प्रबंधक दीपिका रानी, बीआरपी संजय कुमार ¨सह, अध्यक्ष उमेश रजक, शारीरिक शिक्षक गोपाल मिश्र आदि उपस्थित थे।