प्राणपुर में चार पंच सदस्य और एक वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
कटिहार। पंचायत उप चुनाव में चार पंच सदस्य और एक वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए
कटिहार। पंचायत उप चुनाव में चार पंच सदस्य और एक वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसमें वार्ड सदस्य पद पर उत्तरी लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 के सदस्य पद पर गुड्डू परिहार, बस्तौल पंचायत के वार्ड संख्या आठ पंच सदस्य में नूरजहां खातून, काठघर पंचायत के वार्ड संख्या दो में पंच सदस्य पद में सोनी देवी, पथरवार पंचायत के वार्ड संख्या छह में पंच सदस्य पद में मगनी देवी और सहजा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में मु. इमानी द्वारा नामांकन किया गया। ज्ञात हो कि नामांकन के अंतिम समय तक इन सभी सीटों पर किसी अन्य अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सरोज कुमार ने बताया कि एक वार्ड सदस्य और चार पंच सदस्य एक एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया। पांचों सीटो के अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड प्रमुख अमित साह, बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू ¨सह, सोएब रेजा, निधीर कुमार मंडल, गुलजारी लाल साह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।