Move to Jagran APP

शिक्षा सेवकों ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

कटिहार। प्रखंड संसाधन केन्द्र भवन चकला खैरा में शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज संघ की बैठक प्रख

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 09:41 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 09:41 PM (IST)
शिक्षा सेवकों ने सरकार के 
फैसले पर जताई नाराजगी
शिक्षा सेवकों ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

कटिहार। प्रखंड संसाधन केन्द्र भवन चकला खैरा में शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मोदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई गई। प्रदेश कमेटी तथा जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी संघ के माध्यम से सभी शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण एनआइओएस के माध्यम से कराने की मांग सरकार से की गई थी। साथ ही साथ विद्यालय में समायोजन करना था। सरकार शिक्षा सेवक को सरकारी कर्मी नहीं मानते हैं तो संविदा कर्मी ही सही मगर उनलोगों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करना चाहिए थी। परंतु ऐसा नहीं किया गया। मौके पर सचिव बिमल राम, मु. मुर्शीद, मु. जावेद, रमेश रविदास, शोभित कुमार राम, मु. इंतजार, टूनटून दास, बालेश्वर रविदास, विपिन रजक, नीतू कुमारी, चंद्रावती कुमारी, मंतास खातून, संजीत मेहतर, संतोष कुमार, जय कांत राम, मु. इजहार, विपिन दास, विनोद रजक, प्रियंका कुमारी, चंदन रजक, मु. रउफ अली, विपिन कुमार रजक, अशोक रजक, कंचन कुमारी, संतोष राम, मनोज राम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.