मांगों को लेकर ग्राम रक्षा दल ने दिया धरना
कटिहार : बिहार ग्राम रक्षा दल ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय
कटिहार : बिहार ग्राम रक्षा दल ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राउत ने किया। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 25 फरवरी को सभी जिला मुख्यालय में मोटर साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। चरणबद्ध आंदोलन के तहत नौ मार्च को जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल, 25 मार्च को आक्रोश मार्च एवं जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद मंडल, मु. जैनुल, कपिलदेव पासवान, दिलीप ¨सह, मु. महबुब आलम, पंकज कुमार यादव, सुरेश ¨सह, कंचन कुमारी, शीला देवी, प्रियंका कुमारी, स्वीटी देवी, डेजी देवी आदि मौजूद थे।