पटना में आहूत भूख हड़ताल को लेकर रसोइया संघ ने कसी कमर
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड रसोइया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली की अध्यक्षता में हुई। इ
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड रसोइया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मांगों को लेकर 17 फरवरी को पटना में आहूत भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का संकल्प लिया गया। बैठक में मौजूद संघ की जिलाध्यक्ष सुलेखा खातून ने बताया कि 12 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आगामी 17 फरवरी को गर्दनीबाग पटना में भूख हड़ताल सह विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। बिहार सरकार के नियमानुसार एक ग्रामीण मजदूरों को आठ घंटे मजदूरी करने के बाद 177 दिया जाता है। जबकि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा रसोइया को आठ घंटे के काम के एवज में महज 33 रुपया दिया जाता है। इसको लेकर रसोइया संघ में आक्रोश व्याप्त है। इसमें 16 फरवरी को पटना चलने का आहवान किया गया। इस मौके पर रसोइया संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मु. फैजउद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, किशन मंडल, सुदीन यादव, निर्मल ¨सह, उर्मिला देवी, दिवाकर ¨सह एवं राजेंद्र पासवान के साथ काफी संख्या में रसोइया मौजूद थे।