प्राणपुर में 16 घाटों पर मनाया जाएगा महापर्व
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ ही मुकम्मल व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 16 घाटों पर महापर्व का आयोजन किया जाना है। बीडीओ सरोज कुमार व अंचलाधिकारी विनय कुमार द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्गापुर को संवेदनशील घाट की श्रेणी में रखते हुए यहां विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाएगा। गहरे पानी वाले घाटों पर बेरिके¨टग के साथ ही नाव व गोताखोर की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही महापर्व को लेकर गंगा स्नान से लेकर पूजा की तैयारी को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर देखा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें