डीएम ने छठ घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को दिए निर्देश
कटिहार: दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी पूनम ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के
कटिहार: दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी पूनम ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। डीएम ने दीपावली व छठ को लेकर साफ- सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। बैठक में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों की समीक्षा करते हुए किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने को लेकर मुक्कमल व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने कहा कि संवेदनशील छठ घाटों पर गोताखोर एवं नाव की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर आपदा प्रबंधन प्रशाखा एवं सभी बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा छठ पर्व के दौरान मनिहारी एवं काढ़ागोला गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान यातायात व्यवस्था एवं घाटों पर विशेष सुरक्षा रहेगी। छठ घाटों की बैरिके¨डग करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि संवेदनशील छठ घाटों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रमुख छठ घाटों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शंकर शरण सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।