भाजपा सेमापुर मंडल की बैठक में हुआ पुर्नगठन
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी सेमापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रवि आजाद की अध्यक्ष
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी सेमापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रवि आजाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर कई बदलाव किए गए है। कई कार्यकर्ताओं को पदच्युत तो कई को नई जिम्मेदारी दी गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक शांति जायसवाल को पद से विमुक्त कर दिया गया। जबकि सरिता जायसवाल व समीर चौधरी को मंडल मंत्री, जेपी यादव को युवा भाजयुमो का उपाध्यक्ष और राकेश चौधरी को महामंत्री मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक विभाष चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर चर्चा की। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक रामकृष्ण, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र राम, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र ¨सह, संतोष चौधरी, जेपी यादव, भगवान चौधरी, मंडल मंत्री सरिता जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, राकेश चौधरी, प्रदीप राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।