महिला कॉलेज छात्र संघ ने किया प्राचार्य कक्ष का घेराव
कटिहार: एमजेएम महिला कॉलेज छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को अपनी मांगों की पूि
कटिहार: एमजेएम महिला कॉलेज छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को अपनी मांगों की पूर्ति नहीं होने पर कालेज के प्राचार्य कार्यालय का दो घंटे तक घेराव किया। बाद में प्राचार्य के अनुकूल आश्वासन पर संघ के प्रतिनिधि शांत हुए। बता दें कि छात्र संघ द्वारा कालेज प्रशासन से कार्यालय सहित कार्यलय में जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी मांग की पूर्ति नहीं हो पाई। छात्र संघ की अध्यक्ष गौरवी ¨सह ने बताया कि कालेज प्रशासन ने जानबूझ कर संघ को वाजिब अधिकारों से वंचित रखा है। संघ गठन के छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक छात्र संघ को कार्यालय तक नहीं दिया गया है। शैक्षणिक कार्य से महाविद्यालय का दूर दूर तक वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब छात्र संघ को उनके मौलिक अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है तो आम छात्र का क्या होगा। उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने इस दिशा में अनुकूल पहल का आश्वासन दिया है। मांगों की पूर्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में छात्र संघ के अध्यक्ष गौरवी ¨सह, उपाध्यक्ष मधु कुमारी , कोषाध्यक्ष आकृति कुमारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निभा कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे।