उपेक्षा के कारण कला को नहीं मिल रही संजीवनी
कटिहार। प्रखंड के दुर्गाप्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज में पांच वर्षों से कला भवन का निर्माण कार्य अ
कटिहार। प्रखंड के दुर्गाप्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज में पांच वर्षों से कला भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार केंद्र प्रायोजित सम विकास योजना के तहत लगभग साढ़े पांच लाख की लागत से कला भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। कला भवन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को कला से संबंधित जानकारी के साथ गतिविधियों का संचालन करना था। लेकिन पांच वर्षों से निर्माण कार्य अधर में रहने के कारण कला को संजीवनी नहीं मिल पा रही है। बता दें कि विद्यालय में 12 सौ छात्र नामांकित हैं। जिन्हें कला की शिक्षा देकर उन्हें कला के प्रति प्रेरित करना था। लेकिन उपेक्षा के कारण कला भवन का अर्द्धनिर्मित भवन भी खंडहर में तब्दील हो रहा है। लोगों की माने तो अभियंता की लापरवाही के कारण केंद्र का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख पारस राय ने शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य शिव नारायण ¨सह ने बताया कि कनीय अभियंता के द्वारा तकनीकी कारणों की वजह से निर्माण कार्य आधार में लटका हुआ है। इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई है।