ग्रामीण क्षेत्रों में भी महसूस हुआ भूकंप का झटका, सहमें लोग
कटिहार : बुधवार की सुबह लगभग 10.22 बजे भूकंप का झटका महसूस होने से लोगों में भूकंप क
कटिहार : बुधवार की सुबह लगभग 10.22 बजे भूकंप का झटका महसूस होने से लोगों में भूकंप की पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में झटका महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। झटका महसूस होने के बाद लोग तेजी से खुले स्थानों की तरफ दौड़े। यद्यपि इस दौरान कही से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन लोग अपने स्तर से सतर्कता बरत रहे हैं।
कदवा : प्रखंड क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यद्यपि तिव्रता कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग एक दूसरे का कुशन छेम पूछते नजर आए। मनिहारी : मनिहारी में भी बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। झटका महसूस होते ही लोग अचानक घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यद्यपि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हसनगंज : बुधवार की सुबह 10.22 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसके कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। तीव्रता कम रहने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन भूकंप के झटके ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी। भूकंप आने के बाद लोग सतर्कता बरत रहे हैं।