Move to Jagran APP

बागी जदयू नेताओं के निष्कासन का लिया गया प्रस्ताव

कटिहार। फलका प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं में घमासान जारी है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूर्व प्रख

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 10:07 PM (IST)
बागी जदयू नेताओं के निष्कासन का लिया गया प्रस्ताव
बागी जदयू नेताओं के निष्कासन का लिया गया प्रस्ताव

कटिहार। फलका प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं में घमासान जारी है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की अगुवाई में मोर्चा खोले जाने के बाद अब वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष की अगुवाई में काफी संख्या में नेता जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के समर्थन में उतर आए हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को भंगहा गांव में एक बैठक आयोजित कर बागी कार्यकर्ताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई करने का प्रस्ताव लिया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल एवं जिला जदयू उपाध्यक्ष उमानाथ पटेल ने जिलाध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाने को लेकर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद पटेल व मीणा पटेल सहित अन्य बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित करने के लिए जिला जदयू अध्यक्ष को पत्र लिखा है। साथ ही दर्जनों जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरित आवेदन राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश जदयू अध्यक्ष को फैक्स कर ऐसे लोगों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रखंड अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा है पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद पटेल 15 वर्षो तक पति, पत्नी अध्यक्ष बनकर आसीन रहे हैं। उनका कार्यकलाप सही नहीं रहने के कारण पार्टी आलाकमान ने प्रखंड में निष्पक्ष चुनाव कर उन्हें प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पूर्व अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा पार्टी एवं पार्टी पदाधिकारी के विरुद्ध काम कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं के आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया है। इधर पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद पटेल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। श्री पटेल ने कहा कि उन्होंने वही बात कही है, जो सच है। इस अवसर पर जिला जदयू अध्यक्ष उमानाथ पटेल, चंद्रकांत मंडल, परवीन पटेल सेवा दल अध्यक्ष, अवधेश मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष, जदयू नेता प्रेम लाल मंडल, एतवारी दास, पंकज कुमार मंडल, अरुण पटेल, करमचंद्र मंडल, सिकंदर महतो, कामेश्वर मंडल, बेबी कुमारी महिला प्रखंड अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.