Move to Jagran APP

जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड स्तरीय समिति का किया गया विस्तार

कटिहार। जदयू प्रखंड कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ महिला प्रकोष्ठ की प

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 09:38 PM (IST)
जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड 
स्तरीय समिति का किया गया विस्तार
जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड स्तरीय समिति का किया गया विस्तार

कटिहार। जदयू प्रखंड कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माला देवी एवं जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमानाथ पटेल एवं प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माला कुमारी एवं जिला उपाध्यक्ष उमानाथ पटेल की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के नौ पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन किया गया तथा महिला जदयू की जिलाध्यक्ष के द्वारा नवमनोनीत पंचायत अध्यक्ष को माला पहनाकर मनोनयन पत्र दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि मघेली पंचायत में फुदकी देवी, मोरसंडा पंचायत में रंजो देवी, गोविदपुर पंचायत में माधुरी देवी, भंगहा में तेतरी देवी, पोठिया में पूजा देवी, शब्दा में सोनम देवी, सोहथा उत्तरी पंचायत में लालो देवी व रहटा पंचायत में उषा देवी तथा हथवाड़ा पंचायत में रीना देवी को पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पंचायत अध्यक्ष को बूथ स्तर पर बूथ सचिव बनाने की अपील किया गया तथा अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, कौशल कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मंडल, प्रवीण पटेल, रामानंद मंडल, अवधेश मंडल, प्रेमलाल मंडल सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.