जदयू कार्यकर्ताओं की वीडियो कांफ्रेसिग के जरिये हुई बैठक
कटिहार। जदयू महानगर कमेटी के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरोदिया द्वारा महानगर के कार्यकर्ताओ
कटिहार। जदयू महानगर कमेटी के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरोदिया द्वारा महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू होना एवं उसके समाधान को लेकर पहल किया जाना था। इस दौरान संबंधित कार्यकर्ताओं के वार्ड में मौजूद समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महानगर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के मजबूत स्तंभ हैं। उनके द्वारा जो भी समस्याएं प्राप्त होगी, उन समस्याओं का प्रशासनिक स्तर से जल्द से जल्द समाधान कराना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही आगामी विस चुनाव की तैयारी को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कहा कि विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी तनमन्यता के साथ जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों से संपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गत 15 वर्षों में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्य करने की बात कही।