जदयू नेताओं ने बलिदानों को दी श्रद्धांजलि
कटिहार। भारत चीन सीमा पर हुए विवाद में शहीद हुए वीर सपूतों को नगर जनता दल यू महा परिव
कटिहार। भारत चीन सीमा पर हुए विवाद में शहीद हुए वीर सपूतों को नगर जनता दल यू महा परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर महानगर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महानगर के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाड़ोदिया, तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामजी प्रसाद साह, विधानसभा प्रभारी आशीष बलिदानी, जिला प्रवक्ता केवल प्रसाद गुप्ता, महिला के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पूर्वे, समाज सुधार वाहिनी की सुनीता देवी, रीता देवी, सीमा शाह, चंद्र प्रकाश चौबे, रमेश महतो, राजीव कुमार पूर्वे, निरंजन पोद्दार, सज्जन कुमार, नंदन झा, मु. इस्माइल, मु. सैयद, अशरफ अली, बारसोई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, रिशु कुमार के अलावा कई कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम नगर कार्यालय में अमर जवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाद में कार्यालय से शिव मंदिर चौक पर मोमबत्ती जलाते हुए पैदल मार्च कर शहीद भगत सिंह स्तंभ में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।