Move to Jagran APP

जरूरतमंदों की सतत सेवा का चल रहा अभियान

कटिहार। लॉकडाउन के कारण लोगों की बढ़ी मुश्किलों को देखते हुए जदयू के नगर अध्यक्ष ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 09:21 PM (IST)
जरूरतमंदों की सतत सेवा का चल रहा अभियान
जरूरतमंदों की सतत सेवा का चल रहा अभियान

कटिहार। लॉकडाउन के कारण लोगों की बढ़ी मुश्किलों को देखते हुए जदयू के नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश गारोदिया द्वारा जरूरतमंदों की सेवा को सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिले के डंडखोरा, बरारी, कुर्सेला, मनिहारी, कदवा, कटिहार नगर एवं सदर प्रखंड में जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन के साथ पका हुआ भोजन का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लगने के साथ ही उनके द्वारा सामुदायिक किचन के जरिए नित्य पांच सौ लोगों को अलग-अलग माध्यमों से भोजन कराया गया। कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के जरूरतमंदों के बीच प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का काम उनके कार्यकर्ता द्वारा लगातार किया जा रहा है। बताया कि इसके अलावा कई जरूरतमंदों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया। बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी लोगों की मदद को लेकर नित्य नए कदम उठाए जा रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राशन कार्ड से वंचित लोगों की समस्या को उठाया था। इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई हो रही है। सीएम लगातार हर स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से जिले में लोगों को मिल रही सुविधा आदि की जानकारी ले रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन के कारण कई उद्योग सहित दुकान बंद रहने के कारण कई लोगों के सामने आर्थिक परेशानियां आ गई है। इसको लेकर भी उचित पहल हो रही है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता भी लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.