भू-विवाद सहित अन्य मामलों का हुआ निष्पादन
कटिहार। भू विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर आ•ामनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंकर
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Apr 2017 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 05:47 PM (IST)
कटिहार। भू विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर आ•ामनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंकर शरण दास की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल अधिकारी परमजीत शिरमौर भी मौजूद थे। इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कई फरियादी पहुंचे थे। यद्यपि भू-विवाद से संबंधित दो आवेदन ही जनता दरबार में पहुंचे। अन्य मामले दूसरे विवाद से संबंधित था। जनता दरबार में अधिकांश मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से कर दिया गया। इस दौरान एसआइ नंदलाल चौधरी, अंचल निरीक्षक सुनिल कुमार झा, कर्मचारी समीम आलम, साबिर आलम, तहमिद आलम, महबूब आलम, ग्रामीण रामजी केशरी, सुदर्शन पाल, मुखिया डिजेन्द्र नाथ मंडल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें