पंचायतों में मास्क खरीद व वितरण में सरकारी निर्देश की अनदेखी
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में मास्क वितरण में सरकारी निर्देशों की अनदेखी की
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में मास्क वितरण में सरकारी निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। अभी तक एक दो पंचायत को छोड़कर सभी पंचायतों में क्षेत्र की आबादी के अनुरूप 50 प्रतिशत परिवारों को भी मास्क उपलब्ध नहीं कराया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य सरकार ने जीविका दीदी द्वारा तैयार मास्क की पंचायत स्तर से 15 रूपये प्रति मास्क की दर खरीदारी कर प्रति परिवार छह मास्क उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। मास्क वितरण नहीं होने ग्रामीण खुले बाजार से मास्क खरीदने को विवश हैं। 38 जीविका दीदियों से सभी 13 पंचायत में 70 हजार मास्क क्रय किया गया है। 13 पंचायत के कुल 184 वार्डों में करीब दो लाख 70 हजार मास्क वितरण का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि दो लाख मास्क जीविका से न लेकर खुले बाजारों खरीदा जा रहा है। कुछ पंचायतों में घटिया किस्म के मास्क का वित रण किया गया है। जबकि जीविका दीदी बेरोजगार बैठी हैं। गोविदपुर पंचायत के पकड़िया के संगम जीविका समूह की दीदी समृता देवी , पार्वती देवी व जुली देवी ने बताया कि लॉक डाउन में हमलोग बेरोजगार बैठे हैं। 10 हजार मास्क तैयार कर प्रखंड को दिया है। पंचायत से केवल पांच हजार क्रय किया गया। जबकि करीब 16 हजार मास्क खुले बाजार से क्रय कर वितरण किया गया । खुले बाजार से पांच से आठ रूपया प्रति मास्क की दर से खरीद की जा रही है। मास्क क्रय में घपला किया जा रहा है। जीविका दीदी द्वारा मास्क उपलब्ध कराए जाने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। जीविका की बीपीएम प्रीति कुमारी ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप क्षेत्र के सभी 38 समूह की दीदियों को मास्क बनाने दिया गया था। मास्क उपलब्ध कराने संबंधी आदेश नहीं मिलने से जीविका दीदीयों में भी उत्साह की कमी देखी जा रही है। प्रखंड के सोहथा दक्षिण, रहटा, मोरसंडा, मघेली, पिरमोकाम, शब्दा, पोठिया, भंगहा, भरसिया, हथवाड़ा, सोहथा उत्त्तरी आदि पंचायतों में आधा से अधिक वार्डों में अभी तक मास्क वितरण नहीं किया गया है। गोविदपुर ,रहटा ,पिरमोकाम, मघेली, भरसिया मोरसंडा और हथवाड़ा के पंचायत सचिव नरेश मंडल ने मास्क वितरण नहीं होने संबंधी सवाल पर कहा कि उनके पास सात पंचायतों का प्रभार है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी से और प्रखंड के निर्देश पर कटिहार के एक संकुल समूह से मास्क क्रय किया गया है। गोविदपुर में 21 हजार मास्क वितरण किया गया है। शेष पंचायतों में वितरण चल रहा है।
सोहथा दक्षिण पंचायत के अमित कुमार, रहटा के मनीष कुमार यादव सहित सोहथा उत्तर के मनोज मंडल, संजय कुमार झा आदि ने पंचायत सचिव द्वारा मास्क वितरण न कर मुखिया और उनके चहेते वार्ड सदस्य द्वारा वितरण कराने का आरोप लगाया है। मास्क खरीदारी भी मुखिया के मनमर्जी से करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
बॉक्स में:- पंचायत - जीविका से लिए मास्क की संख्या पोठिया : 5000
शब्दा :4500
सालेहपुर: 4500
भंगहा -5000
गोविदपुर : 5000
सोहथा उत्तर: 4500
सोहथा दक्षिण: 5000
.रहटा : 4500
पिरमोकाम : 4000
. भरसिया : 9000
हथवाड़ा : 5000
. मोरसंडा : 10000
मघेली : 4000
--------------------
कुल मास्क: 70 हजार मास्क
कोट जीविका दीदी से करीब 70 हजार मास्क लिए गए हैं। मास्क का वितरण पंचायतों में किया गया है। लक्ष्य अनुरूप सभी पंचायत सचिवों को क्रय कर शत प्रतिशत परिवारों को वितरण करने का निर्देश दिया गया है। -रेखा कुमारी, बीडीओ, फलका