अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का नहीं मिल रहा लाभ
कटिहार। प्रखंड के हफलागंज स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की उपेक्षा के कारण मरीजों को इ
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:32 AM (IST)
कटिहार। प्रखंड के हफलागंज स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की उपेक्षा के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक वर्ष पूर्व केंद्र का उद्घाटन होने के बाद लोगों में बेहतर सुविधा मिलने की आस जगी थी। लेकिन केंद्र पर चिकित्सक की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि निर्माण के एक बर्ष बाद पुन: भवन की मरम्मत कराई जा रही है। इससे लोग निर्माण कार्य में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जबकि निर्माण कार्य कराने को लेकर निर्माण संबधी बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए लोगों ने इसकी जांच कराने और स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें