राज्य बीमा निगम चिकित्सालय में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
कटिहार। श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर अड़गड़ा चौक स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मे
कटिहार। श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर अड़गड़ा चौक स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राम जयपाल सिंह एवं इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, प्रभादेवी, मुख्य रूप से मौजूद थीं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि चिकित्सालय में लगभग एक हजार बीमित व्यक्ति हैं। पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल का इकलौता ईएसआई अस्पताल है। स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इंटक अध्यक्ष ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा दो-तीन महीने के अंतराल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया बीमित लोगों व मजदूरों के इलाज के लिए किया जाता है। इंटक अध्यक्ष ने चिकित्सालय में पर्याप्त दवाई की व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस मौके पर विनोद झा, सुधीर श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमर शर्मा, प्रकाश कुमार महतो, प्रभात कुमार सिंह, सुरेश पासवान, अमर सिंह, अशोक शर्मा, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।